यार की शादी के लिए Mohammed Rafi ने गाया था कल्ट गाना, 49 सालों से ‘बारातियों’ का बना हुआ है फेवरेट

8.5kViews
1485 Shares

 हिंदी सिनेमा के महान गायक के तौर पर मोहम्मद रफी को याद किया जाता है। अपने सुनहरे सिंगिंग करियर के दौरान रफी साहब ने कई ऐसे गीत गाए, जो आज भी खूब सुने जाते हैं। उनके द्वारा गाया गया एक वेडिंग सॉन्ग भी पिछले 49 सालों से शादियों में धूम मचा रहा है।

माना जाता है कि मोहम्मद रफी के इस गाने के बिना बारातियों का जश्न का अधूरा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है, जो हिंदी सिनेमा का बेस्ट एवर वेडिंग सॉन्ग माना जाता है।

यार की शादी के लिए बना ये गीत

मोहम्मद रफी वह फनकार थे, जो हर किस्म के गीतों को बखूबी गाना जानते थे। मां सरस्वती की उनकी जुबान पर कुछ ऐसी कृपा थी कि वह रोमांटिक, सैड और मस्ती भरे गाने को गाकर अमर कर देते थे। ऐसा ही एक गाना रफी साहब ने यार की शादी के लिए गाया था, जिसके बोल थे- आज मेरे यार की शादी है… (Aaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai)।

अब तो आपको याद आ ही गया होगा कि मोहम्मद रफी का ये गाना शादियों में कितना लोकप्रिय है। साल 1977 में आई अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर फिल्म आदमी सड़क का (Aadmi Sadak Ka) का आज मेरे यार की शादी… आज भी शादी के फंक्शन में चार चांद लगाने का काम करता है।

ऐसी ही कोई बारात नहीं होती, जिसमें मोहम्मद रफी का ये वाला गाना न बजे। इस तरह से फिल्म आदमी सड़क का ये सॉन्ग कल्ट और क्लासिक माना जाता है। बात की जाए आज मेरे यार की शादी है… गाने की मेकिंग की तरफ तो डांसिंग सॉन्ग की तर्ज पर मोहम्मद रफी ने अपनी मधुर आवाज से इसमें जान फूंकी।

इसके अलावा देवन वर्मा और रवि जैसे गायकों ने भी इस गीत लिए रफी साहब का साथ दिया था। संगीतकार रवि ने इस गीत की धुनों को तैयार किया और शानदार संगीत से इसे एक यादगार गाने का रूप दे दिया।

हिट फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग

शत्रुघ्न सिन्हा की आदमी सड़क का उस साल की हिट फिल्मों में शुमार थी। निर्देशक देवेंद्र गोयल की ये फिल्म समाज को आईना दिखाती है। आपको बता दें कि आदमी सड़का का की सफलता में सबसे बड़ा योगदान मोहम्मद रफी के आज मेरे यार की शादी है… गाने दिया। इसी की वजह से फिल्म लोकप्रिय बन पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *