बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर ईंटों से हमला, सोने की चेन भी लूटी; दो भाइयों पर केस दर्ज
एक बर्तन विक्रेता को करीब चार दिन पहले दो सगे भाईयों द्वारा ईटों से हमला कर घायल करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने उक्त दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में सरकुलर रोड गली नंबर 11 निवासी महेंद्र प्रताप पुत्र भाग सिंह ने बताया कि 27 मई की रात करीब 10 बजे उसका बेटा खाना लेने के लिए आभा स्कवेयर में बने एक होटल पर गया था, करीब 20 मिंट बाद ही उसकी पुत्रवधु ने उसे फोन करके बताया कि मिलन को होटल के बाहर कुछ लोग पीट रहे हैं।
महेंद्र प्रताप ने बताया कि जब वह अपने बेटे को बचाने के लिए उक्त होटल के निकट पहुंचा तो देखा कि जम्मू बस्ती निवासी दीपक जग्गा व वरुण जग्गा दोनों पुत्र सुखचैन जग्गा उसके बेटे को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहे थे जब उसने दोनों युवकों से अपने बेटे को छुड़वाने का प्रयास किया तो उन्होंने उससे भी हाथापाई करते हुए पास में पडी ईटों से हमला कर घायल कर दिया और गले में पहनी सोने की चैन झपटकर वहां से फरार हो गए।
इसके बाद उसके बेटे मिलन ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इधर पुलिस ने महेनद्र प्रताप के बयानों पर उक्त दोनों भाईयों दीपक व वरुण के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

