हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर आंधी-तूफान से अफरा-तफरी, होटल-दुकानों को नुकसान

1031 Shares

हरिद्वार में शनिवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हरकी पैड़ी और आसपास के बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण कई होटलों की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि दुकानों और भवनों की टीन की छतें उड़ गईं।

आंधी-तूफान के दौरान एक तीर्थयात्री घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अपर रोड क्षेत्र में तेज हवाओं और उड़ते सामान के बीच तीर्थयात्रियों को जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।

तेज आंधी के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी गई और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *