हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का बड़ा लाभ, चार नई श्रेणियां जोड़ी गईं; 31 जुलाई तक दोबारा खुला पंजीकरण पोर्टल

1050 Shares

हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस योजना के दायरे का विस्तार करते हुए चार नई श्रेणियों को शामिल किया है। इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों की सुविधा के लिए पंजीकरण पोर्टल को 31 जुलाई तक दोबारा खोल दिया गया है।

सरकार के इस फैसले से अधिक संख्या में कच्चे कर्मचारियों को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। जिन कर्मचारी अब तक किसी कारणवश पंजीकरण नहीं करा सके थे, वे निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराना और पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुगम बनाना है। संबंधित विभाग ने पात्र कर्मचारियों से तय समय सीमा के भीतर पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *