चंबा में सड़क से अनियंत्रित होकर हवा में लटकी बस, कुछ दिन पहले इसी रोड पर दर्दनाक हादसे में 7 लोगों ने गंवाई थी जान

1161 Shares

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क से खाई की ओर हवा में झूल गई। हाल ही में इस मार्ग पर दर्दनाक घटना हुई थी, उसी मार्ग पर एक निजी बस सड़क से उतर कर नीचे की तरफ लटक गई। राहत की बात यह रही कि बस वहीं रुक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस रूट पर नहीं थी, इस कारण सवारियां नहीं थीं, यदि सवारियां होती तो गाड़ी के अंदर हलचल होने के कारण बस का  संभलना मुश्किल था।

बस को धोने के लिए मोड़ रहा था ड्राइवर
बताया जा रहा है कि घुलेई के समीप बस के चालक-परिचालक ने स्नान किया व इसके बाद बस को धोने के लिए कंडक्टर बस को बैक कर रहा था, इस दौरान अचानक बस सड़क से उतर कर नीचे की तरफ लटक गई। इस घटना में कंडक्टर भी पूरी तरह से सुरक्षित है।

उधर हवा में बस लटकी बस को देख आस पड़ोस के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे ओर ने चालक-परिचालक का हाल जाना। सब सुरक्षित होने के बाद लोगों ने हल्की राहत ली।

बैरागढ़-देवीकोठी रूप पर चलती है बस

यह निजी बस बैरागढ़ देवीकोठी तीसा सनवाल रूट पर चलती है। रविवार को बस रूट पर नहीं निकली थी, लिहाजा चालक-परिचालक कपड़े धोने के साथ बस की भी सफाई कर रहे थे। लिहाजा बड़ा हादसा होने से टला है, लेकिन घटना को देख कर लोग काफी सहमे हैं। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस में किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है।उधर डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने वाहन चालकों से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए वाहन चलाने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी का अंदेशा न बन पाए।

सफर में कांप रहा कलेजा

तीसा-बैरागढ़-देवीकोठी मार्ग पर हाल ही दर्दनाक घटना पेश आई थी। बैरागढ़ से चंबा आ रही निजी बस चलूंज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 11 लोग घायल हुए थे। इनमें दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इस हादसे ने लोगों को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं। किसी का सुहाग उजड़ा है, तो किसी ने पत्नी, बहन व मां को खोया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोग पहले से ही सहमे हुए हैं।

बड़ी गाड़ियों के लिए मार्ग बंद

तीसा-बैरागड़-देवीकोठी मार्ग बस हादसे से बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया गया है। अब सिर्फ छोटी गाड़ियां ही यहां से गुजर रही हैं। ऐसे बड़े वाहन चालकों सहित बसों आदि के माध्यम से विभिन्न तरह के कार्य को लेकर जाने वाले लोगों को भी दिक्कतें आ रही हैं। खबर लिखे जाने तक अभी तक बस उसी तरह से हवा में लटकी है। बताया जा रहा है, कि अगर समय रहती बस को नहीं निकला गया तो, नीचे की तरफ भार की वजह से मिट्टी धंसने से बस नीचे भी जा सकती है। लिहाजा उक्त बस को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए मशीनरी आदि को मौके पर मंगवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *