Google ने Android Auto और Google बिल्ट-इन वाली कारों के लिए एक खास अपडेट की घोषणा की है। इसमें Gemini AI वाले फीचर्स, बेहतर नेविगेशन टूल्स और मनोरंजन के लिए नए विकल्प शामिल किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर में वर्तमान में 25 करोड़ से ज्यादा ऐसी कारें सड़कों पर हैं तो Android Auto को सपोर्ट करती हैं। Google की योजना इस साल के अंत तक इन कारों में नया इंटरफेस, AI की मदद और ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट लाने की है।
नया इंटरफेस और डिजाइन
Android Auto को एक नया इंटरफेस मिल रहा है जो Google की Material 3 Expressive डिजाइन भाषा पर आधारिक है। इस अपडेट में नए फॉंट्स, एनिमेशन और खास तौर पर कार की स्क्रीन के लिए बनाए गए वॉलपेपर्स शामिल होंगे। साथ ही, गूगल इसमें विजेट्स की सुविधा भी ला रह है जिससे यूजर्स डैशबोर्ड पर सीधे शॉर्टकट और जरूरी जानकारी देख सकेंगे। ड्राइवर अपनी पसंद के हिसाब से मौसम, कॉन्टैक्ट्स के विजेट्स जोड़ सकेंगे।
Google Maps में इमर्सिव नेविगेशन
गूगल मैप्स में कारों के लिए पिछले कई सालों का सबसे बड़ा अपडेट आ रहा है जिसमें Immersive Navigation कहा जा रहा है। यह फीचर एक 3D स्टाइल मैप इंटरफेस लाएगा जिसमें इमारतों, ओवरपास और रास्तों की बनावट की पूरी जानकारी दिखेगी। Google के मुताबिक, यह सिस्टम ट्रैफिग सिग्नल, स्टॉप साइन और लेन की जानकारी को भी हाईलाइट करेगा जिससे ड्राइवरों को मुड़ने और लेन बदलने में आसानी हो सके।जिन कारों में Google built-in पहले से मौजूद है उनके लिए कंरनी लाइव लेन गाइडेंस फीचर ला रही है। यह फीचर गाड़ी के फ्रंट फेसिंग कैमरा की मदद से काम करेगा। यह सड़क का रियल टाइम विश्लेषण करेगा जिससे ड्राइवर को सही लेन की जानकारी मिलेगी।
मनोरंजन के नए विकल्प
Google खड़ी हुई कारों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं बढ़ा रहा है। Android Auto यूजर्स अब कार के पार्क होने या चार्जिंग के दौरान You Tube वीडियो फुल HD में देख सकेंगे। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह सुविधा इस साल के अंत तक BMW, Ford, Genesis, Hyundai, Kia, Mahindra, Meredess-Benz, Renault, Skoda, TATA और Volvo के मॉडल्स में सबसे पहले आएगी। जैसी ही गाड़ी चलना शुरू करोगी तो सपोर्टेड ऐप्स वीडियो प्लेबैक से अपने आप हट जाएंगे।
Gemini AI का जुड़ाव
Google ने साफ किया है कि Gemini AI अब Android Auto बिल्ट-इन वाली कारों के साथ और गहराई से जुड़ जाएगा। Gemini आपके ऐप्स, मैसेज, ईमेल और कैलेंडर से कंटेक्स्ट को समझने में सक्षम होगा जिससे ड्राइव करते समय आपकी मदद कर सके। Google ने उदाहरण दिखाया जिसमें Google ने टेक्स्ट मैसेज में बताए गए एड्रेस को अपने आप खोज कर शेयर किया।
कंपनी ने यह भी दिखाया कि Gemini वॉइस कमांड का इस्तेमाल करके Doordash के जरिए खाना ऑर्डर कर सकता है। जिन कारों में Google पहले से मौजूद है वहां यह और भी बेहतर तरीके से काम करेगा।


