Ankit Baliyan Murder Case: पुलिस को मिली सफलता; दो शूटरों के नाम सामने आए, एक हिसार व दूसरा रोहतक का
हरियाणवी कलाकर अंकित बालियान हत्याकांड में रविवार को दो शूटरों के नाम सामने आए हैं। घटनास्थल पर सीसीटीवी में कैद हुए शूटरों के फोटो से इन दोनों शूटरों के फोटो मिलते-जुलते हैं। पुलिस मान रही है कि करनाल निवासी दोनों शूटर भी हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है, जबकि अन्य दो शूटर एक हिसार और एक रोहतक के बताए गए हैं। एसटीएफ नोएडा और सहारनपुर रेंज की स्पेशल टीम ने करनाल में कई स्थानों पर छापेमारी की।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

