दिल्ली के बवाना में दो मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल ने दूसरी मंजिल पर फंसे 9 लोगों की बचाई जान

1185 Shares

बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-5 में कूलर के हनीकाॅम्ब पैड बनाने वाली दो मंजिला फैक्ट्री में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने नौ कर्मचारियों को रेस्क्यू किया। सभी कर्मचारी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि आग भूतल पर बिजली के मीटर से शुरू हुई और पूरी फैक्ट्री में फैल गई। समय रहते दमकल टीम ने फैक्ट्री कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाल लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने मे लगभग दो घंटे लगे।

दमकल विभाग की ओर से बताया कि आग शनिवार तड़के सवा तीन बजे लगी। इसके बाद आठ गाड़ियों मौके पर भेजी गईं। सुबह पांच बजे आग को बुझा दिया गया। आग में फैक्ट्री के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल भी जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *