फिर गिरे बीएसई के शेयर, रिकॉर्ड स्तरों से मुनाफावसूली; एक्सपर्ट से समझें बेचें या होल्ड करें?

7.6kViews
1577 Shares

रिकॉर्ड हाई लगाने के बाद बीएसई के शेयरों (BSE Share Price) में मुनाफावसूली हावी हो गई है। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जब बीएसई के स्टॉक दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। 29 मई को यह शेयर 4250 रुपये पर खुले और 4172 रुपये का निचला स्तर छू लिया। इससे पहले 27 मई को बीएसई के शेयरों ने 4446 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया था और इसी स्तर से मुनाफावसूली हावी हो गई।

बीएसई ने हाल ही में FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसमें इस एक्सचेंज का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। शेयरों में लगातार गिरावट के बाद मार्केट एक्सपर्ट ने नई खरीदारी को लेकर अपनी राय दी है।

होल्ड करें या बेंचे BSE के शेयर?

मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो रिकॉर्ड स्तर से हावी हुई मुनाफावसूली के बावजूद स्टॉक का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत (Bullish) बना हुआ है। जिन निवेशकों के पास यह शेयर है, वे इसे होल्ड कर सकते हैं। चूंकि शेयर शॉर्ट-टर्म में काफी ऊपर आ गया है, इसलिए नई एंट्री के लिए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

कैसे रहे BSE के Q4 रिजल्ट

  • चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 61% बढ़कर ₹797 करोड़ के करीब रहा।
  • ऑपरेशंस से होने वाली कुल आय में भी लगभग 85% का शानदार उछाल दर्ज किया गया है।
  • कंपनी के ट्रेडिंग और डेरिवेटिव्स वॉल्यूम में भारी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *