‘ढेरों यादें और इतिहास इससे जुड़ा’, दिल्ली जिमखाना क्लब को नोटिस पर किरण बेदी का ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ पोस्ट

 राजधानी दिल्ली में लुटियंस इलाके में स्थित जिमखाना क्लब की स्थापना अंग्रेजों ने की थी। कभी भारतीयों के लिए प्रतिबंधित था और आज भी यह सत्ता व सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक है। हाल ही में, केंद्र सरकार ने क्लब परिसर को खाली करने का निर्देश दिया है, जिससे इसकी सदस्यता और विवादों पर फिर से चर्चा हो रही है।

वहीं, पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने केंद्र सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए अपने आफिशयल एक्स (X) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।

यह सच में बहुत दुखद

पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘यह बहुत बुरा है। यह सच में बहुत दुखद है। कहा, ‘उम्मीद है इस प्रपोजल पर दोबारा सोचा जाएगा’। उन्होंने अरुण जेटली को टैग करते हुए लिखा कि अरुण जेटली ने अपनी जिंदगी में एक नया पूल बनवाया था। यहां कुछ बेहतरीन टेनिस मैच खेले गए हैं।

इस जगह से बहुत सारा इतिहास जुड़ा

किरण बेदी ने कहा, ‘इस जगह से बहुत सारा इतिहास, बहुत सारी यादें और कई पीढ़ियों का बेहतरीन खेल जुड़ा हुआ है।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली जिमखाना क्लब सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं है। यह हमारी इंस्टीट्यूशनल और स्पोर्टिंग विरासत का हिस्सा है।किरण बेदी आगे लिखती हैं, ‘बदलाव जरूरी हो सकता है, लेकिन इतिहास और विरासत को सोच-समझकर बचाना चाहिए। हम वहां कुछ नया जोड़ने का भी प्लान बना सकते हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *