ओडिशा के अनुगुल में हादसा: हिट एंड रन में बाइक सवार जिंदा जला, दूसरा गंभीर

7.1kViews
1414 Shares

जिले के समल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जिंदा जल गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-149 पर समाकोई पुल के पास बुरुकुना छक के निकट हुआ।

टक्कर के तुरंत बाद बाइक में लगी आग

जानकारी के अनुसार, देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक युवक मौके पर ही जिंदा जल गया। हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले खमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अनुगुल जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर समल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *