‘मैं धोनी से भी फेमस हो जाऊंगा…’, PK ने सात महीने पहले कर दी थी विजय के लिए भविष्यवाणी; अब वीडियो वायरल

5.2kViews
1962 Shares

 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलाग वेट्री कझगम (TVK) को जबरदस्त बढ़त मिल रही है। मतगणना के शुरूआती रुझानों ने तमिलनाडु सहित पूरे देश को चौंका दिया है। किसको पता था दो साल पहले बनी यह पार्टी दशकों पुराने द्रविड़ राजनीति के किलों को हिला कर रख देगी।

प्रशांत किशोर का वीडियो वायरल

इस बीच बिहार में जनसुराज के चीफ और राजनीति के एक्सपर्ट माने जाने वाले प्रशांत किशोर की विजय को लेकर की गई एक भविष्यवाणी खूब चर्चा में है। उन्होंने एक साल पहले तमिलनाडु में थलापति विजय के चुनावी कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, “यहां एमएस धोनी को जानने वाले काफी हैं। वह अकेले बिहारी हैं, जिनकी पॉपुलेरिटी तमिलनाडु में मुझसे ज्‍यादा है। लेकिन याद रखिएगा, जब मैं आपको (टीवीके) जीतने में मदद करूंगा, तो तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा फेमस हो जाऊंगा।”

234 में से 108 सीटों पर टीवीके आगे

अब टीवीके को जबरदस्त बढ़त मिलने के बाद प्रशांत का तब का वो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और टीवीके 234 में से 108 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है।

हालांकि, बता दें कि पीके और IPAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) से अलग हो चुके हैं। प्रशांत किशोर ने पिछले साल बिहार चुनाव में हार का सामना करने के बाद कहा था कि, वह अब किसी भी पार्टी को एडवाइज नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *