Vaibhav Suryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पक्की? कप्तान सूर्यकुमार यादव तो पहले से बन गए फैन

भारतीय टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए दिल जीत लेने वाला पोस्ट किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ वैभव सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने से केवल 3 रन से चूके। उन्होंने मैच विनिंग पारी के दौरान आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया। हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

Vaibhav Suryavanshi के इंडिया डेब्यू की मांग तेज

दरअसल, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav on Vaibhav) ने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी के लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा,हिम्मत मत हारो दोस्त, क्या जबरदस्त पारी थी, तुमने तो सबकी सांसें ही थाम दीं। तुम तो एक उभरते हुए सितारे हो।”

सूर्या के इस पोस्ट के बाद वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज होने लगी हैं। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 97 रन की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर, माइकल वॉ से लेकर क्रिस गेल तक हर किसी का दिल जीत लिया है।

वॉ ने उनको लेकर पहले ही ये सुझाव दिया था कि IPL 2026 के दौरान उनके निडर प्रदर्शनों को देखते हुए, भारत को अभी से ही उसे सीनियर टीम में शामिल करने पर विचार करना शुरू कर देना चाहिए। बता दें कि सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल 2026 में 45 की औसत से 680 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242 का रहा है।

भारतीय टीम को मिला नया स्टार

वैभव के रूप में भारतीय क्रिकेट को भविष्य का नया सुपरस्टार मिल चुका है। मौजूदा सीजन में उन्होंने 242 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कोहली और रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव का करियर अंतिम चरणों में है।

ऐसे में वैभव भविष्य के ब्रांड बन सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भारतीय टी-20 टीम में उन्हें मौका देने के लिए चयनकर्ता और कोच किस खिलाड़ी को बाहर करने का फैसला करेंगे। वैभव को अब क्रिकेट का ‘पेले’ कहा जाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *