गोरखपुर में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा तो थम गई सांसें, पांच घंटे की मशक्कत के बाद हुआ सीधा

1105 Shares

फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर में एथेनाल से भरा टैंकर पलटा तो आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। हादसे के बाद टैंकर को सड़क किनारे गड्ढे से निकालकर सड़क पर तो पहुंचा दिया गया, लेकिन अब उसे सुरक्षित तरीके से सीधा करना बचाव टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इसके लिए दो बड़े क्रेन और मंगाए गए हैं। इससे पहले चार क्रेन की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद टैंकर को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण पूरे बचाव अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और जीआइसीएल की एक गाड़ी समेत पांच वाहन तैनात हैं। फायरकर्मी लगातार टैंकर की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।हादसे के बाद टैंकर गड्ढे में पलट गया था। उसे निकालने के लिए चार क्रेन लगाए गए। काफी प्रयास के बाद टैंकर को सड़क तक खींच लिया गया। अब उसे दो बड़े क्रेन की मदद से सीधा किया गया। भारी मात्रा में एथेनाल होने के कारण यह प्रक्रिया बेहद सावधानी से की गई। पुलिस ने चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *