TATA Motors ने हाल ही में डिजाइन और फीचर्स में कई बदलावों के साथ TATA Tiago 2026 को लॉन्च किया है। अब ऐसा लगता है कि ब्रांड फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने अपनी सेडान TATA Tigor को अपग्रेड करने की प्लानिंग बना रहा है। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या फीचर्स और सुविधाएं मिल सकती हैं।
Tigor Facelift 2026 में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिकली पावर्ड ORVMs, नए रियर एसी वेंट्स, फास्ट-चार्जिंग पोर्ट, 6 एयरबैग मिलने की उम्मीद है।
कैसा हो सकता है डिजाइन?
2026 TATA Tigor Facelift के एक्सटीरियर में कई बदलाव होने की उम्मीद है। आगे का हिस्सा पतला दिखता हो सकता है और इसमें बीच में एक कनेक्टिंग बार के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स मिल सकती हैं। साथ ही, उम्मीदहै कि कनेक्टिंग बार ग्लॉस ब्लैक शेड में फिनिश किया जाएगा जैसे कि TATA Tiago पर देखा गया था। हाल ही में डिजाइन पेटेंट में नए बंपर भी देखे गए थे दिसमें बड़े एयर वेंट और पिक्लेस-स्टाइल LED फॉग लैंप शामिल है।
इसके अलावा TATA Tigor Facelift में 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है। पीछे की तरफ इसमें वर्टिकल रिफ्लेक्टर के साथ सिंपल बंपर है और टेललाइट्स भी एक बार से जुड़ी हुई है।
इंजन और पावर
2026 TATA Tigor Facelift में वही 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से मिल सकता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन विकल्प के साथ जोड़ा जा सकता है। यही इंजन CNG के साथ भी मिल सकता है। जहां पेट्रोल इंजन 86hp की पावर देता है तो वहीं CNG के साथ 75.5hp की पावर दे सकता है।
TATA Tigor EV 2026 में भी वही डिजाइन एलिमेंट्स होंगे लेकिन इसके भी 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ जारी रहने की उम्मीद है। इसमें सिंगल चार्ज में 285 किमी की रेंज का दावा किया गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

