साउथ सिनेमा में एक बार फिर से एक और नई कहानी पर्दे पर पेश होने जा रही है। जी हां, पिछले काफी वक्त फिल्म ‘नागाबंधम’ को लेकर बना हुआ जबरदस्त बज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया गया है।
सामने आया ‘नागबंधम’ का पोस्टर
बीते दिनों ही ‘नागबंधम’ (Naagbandham) का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। टीजर इतना शानदार था कि लोगों ने इसके ट्रेलर की डिमांड तक कर डाली और अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, मेकर्स इससे जुड़े पोस्टर्स को रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई है।
इस पोस्टर में विराट कर्ण, ऋषभ साहनी, नाभा नतेश और जगपति बाबू सहित पूरी स्टारकास्ट एक साथ एक ही पावरफुल फ्रेम में नजर आ रही है। इस नए पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के हर किरदार के पीछे कोई न कोई गहरा राज और छिपी हुई कहानी है, जिसने दर्शकों को फिल्म के इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक कर दिया है।
फिल्म के लिए ऋषभ ने की जी-तोड़ मेहनत
फिल्म में एक्टर ऋषभ साहनी (Rishabh Sahni) ने भी एक अहम किरदार निभाया है। इस किरदार में जान फूंकने के लिए उन्होंने कई भाषाओं में डबिंग की है। एक सोर्स ने बताया,
वहीं इसके अलावा ऋषभ ने पूरे एक साल तक तलवारबाजी सीखी है। इतना ही नहीं, अब्दाली के किरदार के लिए उन्होंने ‘पश्तो’ भाषा की कड़क ट्रेनिंग भी ली, ताकि उनके डायलॉग्स एकदम रियल लगें।
कब रिलीज होगी फिल्म?
हर नए अपडेट के साथ ‘नागबंधम’ लगातार सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, खासकर इसके दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स ने फिल्म की दुनिया और किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
फिल्म के गानों को भी ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां ‘नमो रे’ ने यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं, वहीं फिल्म का एक और गाना भी खूब चर्चा में है। इसके अलावा फिल्म के टीजर को पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है।
पौराणिक कहानियों से प्रेरित ‘नागबंधम’ में फैंटेसी, परंपरा और आज के युग की एक अलग कहानी नजर आएगी, जहां पौराणिक कथाओं के साथ आज की कहानी मेल नजर आएगा।
‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी और फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।


