पिछले साल EICMA में Bullet 650 को पहली बार दिखाने के बाद Royal Enfield ने आखिरकार भारत में अफने 650cc के पोर्टफोलियो में बुलेट नाम को जोड़ दिया गया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 3,64,856 रुपए रखी गई है। यह Classic 650 Twin, के दो शुरुआती कलर वाले मॉडल्स Bruntingthorpe Blue और Vallam Red के बराबर है।
सबसे सस्ती और लंबी
यह Royal Enfield की अब तक की सबसे सस्ती और लंबी व्हीलबेस वाली 650cc बाइक है। Bullet 650 कंपनी के पैरेलल-ट्विन पोर्टफोलियो में सातवां मॉडल है। जिस तरह Bullte 350 और Classic 350 में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं वैसे ही Bullet 650 की लगभग Classic 650 Twin जैसी ही है।
क्या हैं फीचर्स?
दोनों बाइक्स में क्रोम हेडलाइट हुड और टेल-लाइट जैसी चीजें एक जैसी हैं। वहीं, अलग फीचर्स की बात करें तो Bullet 650 के फ्यूल टैंक पर हाथ से पेंट की गई पट्टियां, मेटल टैंक बैज औऱ क्लासिक 650 के मुकाबले ज्यादा चौकोर दिखने वाला पीछे का मडगार्ड दिया गया है।
क्लस्टर और बाकी फीचर्स
इसमें क्लासिक 650 की तरह ही डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसमें फ्यूल गेज और ओडोीमटर के लिए एक छोटी डिजिटल डिस्प्ले मिलती है। साथ ही, इसमें पॉलिश्ड एल्युमिनियम स्विचगियर को भी क्लासिक 650 से ही लिया गया है।
इंजन और पावर
Bullet 650 में Royal Enfield का 647.95cc का पैरेलल-ट्विन, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 47PS की पावर और 52.3nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह वही इंजन है जो Classic 650, Super Metero 650 में देखने को मिलता है।
वेरिएंट और कलर ऑप्शन
Bullet 650 सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 2 कलर ऑप्शन- Canon Black और Battleship Blue मिलते हैं। लगभग 3.65 लाख रुपए की एक्स-शोरूम की कीमत के साथ यह Classic 650 के सबसे महंग क्रोम वेरिएंट से सस्ती है। यह अब Royal Enfield के लंबे व्हीलबेस वाले 650 प्लैटफॉर्म पर बनने वाला सबसे सस्ता मॉडल है।


