लोगों की जान खतरे में डाल चला रहा था अवैध स्विमिंग पूल, हापुड़ पुलिस ने संचालक को दबोचा

5.8kViews
1064 Shares

हापुड़ के सिंभावली में अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पुल के संचालक को न कानून का डर और न किसी की जान की परवाह थी। उन्हें केवल पैसे कमाने की ललक थी।

बुधवार को पुलिस ने दो युवकों को चोट लगने के मामले में कार्रवाई करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फिलहाल अन्य विभागों को भी पत्राचार किया गया है।

वाहिद ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

गढ़ सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जिला मेरठ थाना किठौर क्षेत्र के मोहल्ला हरिजन बस्ती के वाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया था कि 24 मई की शाम उनके भाई दानिश अपने साथी के साथ नहाने के लिए सिंभावली क्षेत्र के अनूपुर डिबाई गांव में संचालित स्वीमिंग पुल में आए थे।

आरोप है कि स्वीमिंग पुल बिना मानक और नियमों का उल्लंघन कर चल रहा है। इसमें प्रशिक्षित लाइफ गार्ड, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है।

वाहिद ने बताया कि पुल में तैराकी करने के दौरान हुए हादसे में दानिश की रीढ़ की हड्डी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके साथी के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

सीओ ने बताया कि स्विमिंग पुल संचालक जिला हापुड़ थाना सिंभावली अनूपपुर डिबाई गांव के रहने वाले जुबेर अहमद पुत्र इस्तेकार को गिरफ्तार किया है। वह संबंध में अन्य विभागों को भी पत्राचार किया है।

क्षेत्र में बिना मानक चल रहे हैं स्विमिंग पुल

गढ़ सर्किल क्षेत्र में बिना दस्तावेज और बिना मानक पूरे किए दर्जनों की संख्या में स्विमिंग पुल चल रहे हैं। अब घटना के बाद जिम्मेदार जागेंगे और कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *