फरीदाबाद में 2 बेटों के साथ पिता आगरा नहर में कूदा, 5 किमी दूर जिंदा मिला बड़ा बेटा; सर्च ऑपरेशन जारी

जिले के डीग फतेहपुर बिल्लोच स्थित आगरा नहर में पिता ने अपने दो बच्चों के साथ आगरा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को व्यक्ति की बाइक नहर के पुल पर खड़ी हुई मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चों के साथ नहर में कूदने वाले व्यक्ति का नाम भगवत दयाल ( 35) है। जो अपने बेटे सम्राट (8) और युग (5) के साथ आगरा नहर में कूदा था। इनमें से 8 साल का सम्राट पुलिस को 5 किलोमीटर दूर नहर के किनारे जिंदा मिल गया है। अभी कारणों का सही पता नहीं चला है।

एक दिन पहले डेंटल सर्जन भी कूदा था

बीते शनिवार की शाम को सचिन नाम के डेंटल सर्जन ने सेक्टर 17 के पुल से आगरा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसका भी पहले पत्नी के साथ वि‌वाद हुआ।

जिसके बाद वह अपनी गाड़ी खड़ी करके नहर में कूद गया। सचिन बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और वहीं पर उसने अपने दांतों का अस्पताल खोला हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *