7 पतियों की ‘मौत’, मिला ये कल्ट गाना… 166 साल पुराने रूसी लोकगीत पर बना ये हिंदी सॉन्ग; Usha Uthap ने दी आवाज

भारतीय सिनेमा में ऐसे कई सिंगर्स हैं, जिनके काम को खूब पसंद किया और जिन्होंने सालों तक काम किया लेकिन उनके काम को वो पहचान नहीं मिली, जिसके वह हकदार थे।

ऐसा ही बॉलीवुड की एक सिंगर के साथ हुआ, जब उन्होंने एक ऐसे गाने को बनाया जिसने उन्हें उनके करीब 40 साल के करियर में पहली बार उन्हें अवॉर्ड दिलाया था और यह सब उनके एक गाने की वजह से हुआ था और आज उसी कल्ट गाने की कहानी जानते हैं…

कौन सा है वो गाना?

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) ने सिनेमा में कई यादगार गाने दिए, लेकिन उन गानों के लिए उन्हें कभी वो सराहना या बड़े सम्मान नहीं दिए गए। फिर साल 2011 में ऊषा उत्थुप को एक फिल्म का ऑफर आया और इस फिल्म का नाम था ‘7 खून माफ’ (7 Khoon Maaf)।

यह वही फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऊषा ने मैगी का किरदार निभाया। इसी फिल्म में एक गाना था, जिसका नाम था ‘डार्लिंग’ (Darling Song)। इस गाने को ऊषा ने ही अपनी आवाज दी थी और उनके साथ रेखा भारद्वाज (Rekha Bhardwaj) ने भी इस गाने को गाया था। ये गाना ब्लॉकबस्टर हिट रहा, लेकिन गाने के बनने के पीछे की कहानी दिलचस्प थी।

कैसे बना डार्लिंग गाना?

दरअसल उस दौरान ऊषा उत्थुप को ऐसे ही विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने अपनी फिल्म 7 खून माफ का ऑफर दिया और पूछा कि क्या वह एक्टिंग करना चाहेंगी। बाद में उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया और इसके बाद सीधे ही फिल्म में ऊषा को मैगी का किरदार मिल गया। अब फिल्म ‘7 खून माफ’ रस्किन बॉन्ड की कहानी ‘सुजानाज सेवन हसबैंड्स’ पर आधारित थी।

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थीं और प्रियंका का किरदार सुजाना कुल 7 शादियां करती है और अपने पतियों को मार देती है। इसी में एक पति के किरदार का नाम अलेक्जेंडर होता है और वह रूसी होता है। इसी को लेकर ऊषा उत्थुप के दिमाग में एक रूसी धुन आती है और फिर विशाल भारद्वाज को यह बताती हैं तो इस पर विशाल उनसे एक गाना बनाने को कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *