₹850 के आम के लिए घमासान, आईटी इंजीनियर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा; केस दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 850 रुपये के आम के लिए पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने आईटी इंजीनियर पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला?

पुणे पुलिस के अनुसार, घटना रविवार सुबह दंपती के घर पर हुई। महिला ने सोसायटी के बाहर से आम की पेटी मंगाई और पति को ऑनलाइन पेमेंट करने का लिंक भेजा। पति ने पेमेंट करने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

पति के खिलाफ केस दर्ज

बहस बढ़ने पर महिला ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की। इस पर गुस्साए पति ने फोन छीन लिया और पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला की भौंह पर चोट आ गई। पति ने गाली-गलौज भी की। इसके बाद पीड़िता घर छोड़कर चली गई और पुलिस स्टेशन पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आईटी इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *