प्रेमी के बुलाने पर युवती ने घर की दहलीज लांघ दी। इसके लिए पहले उसने घर के सीसीटीवी बंद किए तथा बाद में रस्सी के सहारे छ से उतर गई। सुबह को स्वजन को जानकारी हुई। इस मामले में दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की 21 वर्षीय बेटी का प्रेम प्रसंग पास के गांव निवासी युवक से चल रहा था। जब स्वजन को जानकारी हुई तो उस पर पाबंदी लगा दी थी।
इस बीच 24 मई की रात को युवती घर से लापता हो गई। सुबह स्वजन की नींद खुली तो घर का माहौल बदला हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी में न तो नकदी थी तथा न ही जेवरात।
इतना ही नहीं युवती ने भूतल से प्रथम तल पर जाकर पहले गेट बंद किया तथा वहां से रस्सी के सहारे लटक कर घर से नीचे उतर गई। इससे पहले उसने घर में लगे सीसीटीवी भी बंद कर लिए थे। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का सुराग नहीं मिला।
थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि इस मामले में किसान की तहरीर पर गांव हाफिजपुर निवासी प्रयांशु और दिपांशु के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जांच की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

