पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के ठिकानों पर छापेमारी से भड़के सीपीएम कार्यकर्ता, ED की टीम पर किया हमला

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है।

ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की है। जांच एजेंसी ने तिरुवनंतपुरम स्थित पिनराई विजयन के किराए के घर पर भी छापा मारा।

मामले में आरोप है कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने 2018 से 2019 के बीच पिनराई विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था। आरोप है कि आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा नहीं दी थी।

हाई कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने सीएमआरएल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी ने ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी। ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए साल 2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

समर्थकों ने किया हंगामा

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन के आवास के बाहर बुधवार को हंगामा देखने को मिला। सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया।

यह प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केरल में 10 स्थानों पर की गई तलाशी के विरोध में किया गया। इन स्थानों में पिनराई विजयन का आवास भी शामिल है। ईडी यह कार्रवाई कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) मामले में कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन

सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी राजनीतिक कारणों से कार्रवाई कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने तिरुवनंतपुरम में ईडी अधिकारियों के वाहन को निशाना बनाया। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान ईडी की गाड़ी पर हमला किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन

पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी। ईडी ने बुधवार को केरल के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। यह कार्रवाई सीएमआरएल मामले में की जा रही जांच का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *