इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के बारे में जब भी चर्चा होती है, उसमें फ्रेंचाइजी टीमों की मालकों के बारे में खूब बात की जाती है। बॉलीवुड का भी आईपीएल से पुराना नाता है, जिसमें शाह रुख खान और प्रीति जिंटा जैसे फिल्मी सितारे क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के मालिक हैं।
लेकिन इन सबसे अधिक लाइमलाइट में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन रहती हैं, जो हर आईपीएल सीजन में अपनी बेबाक खूबसूरती को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर काव्या मारन कौन हैं और क्या करती हैं।
कौन हैं काव्या मारन?
टारगेट प्वांइट पर आते ही हम आपको काव्या मारन की पहचान के बारे में बताने जा रहे हैं। आईपीएल क्रिकेट टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन और सीईओ के अलावा काव्या एक सफल इंडियन बिजनेस वूमेन हैं। आईएपीएल (IPL 2026) के अलावा अन्य विदेशी क्रिकेट लीग में भी उनकी टीम खेलती हैं।
दरअसल काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क के मालिक और भारत के दिग्गज कारोबारी कलानिधि मारन की बेटी हैं। अपने पिता की तरह काव्या भी बिजनेस के मामले में मास्टर माइंड हैं और ब्यूटी विद ब्रेन का उदाहरण पेश करती हैं।
चेन्नई से बी कॉम की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने वारविक बिजनेस स्कूल, UK से एमबीए में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। साल 2018 से वह आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन के तौर पर जुड़े हैं और तब से अपनी टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
खूबसूरती के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन का कोई तोड़ नहीं है और अपनी नेचुरल ब्यूटी के दम पर वह आलिया भट्ट और तमन्ना भाटिया जैसी बी टाउन की कम से कम 10 अभिनेत्रियों पर भारी पड़ती हैं। मैच डे के दौरान सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होती हैं।
27 मई 2026 को उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच आईपीएल 19 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए काव्या मारन स्टेडियम से अपनी टीम चीयर करती हुई नजर आएंगी। आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड के बीच काव्या इंस्टाग्राम (Kavya Maran Instagram) और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म से परहेज रखती हैं।
काव्या मारन की नेटवर्थ
जैसा की आपको बताया आईएपीएल और साउथ अफ्रीका 20 जैसे क्रिकेट लीग के अलावा अन्य टूर्नामेंट्स में काव्या मारन की सनराइजर्स फ्रेंचाइजी खेलती हुई नजर आती है। इसके अलावा सन टीवी नेटवर्क का बिजनेस भी है। इनके जरिए काव्या मोटी रकम कमाती हैं। बात की जाए उनकी नेटवर्थ (Kavya Maran Net Worth) की तरफ तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित वह करीब 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं।


