UPSC: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आंसर की जारी, 5.49 लाख अभ्यर्थी हुए थे एग्जाम में शामिल

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 24 मई को दो शिफ्ट में करवाया गया था। पहली शिफ्ट में जनरल स्टडीज (पेपर-1) का आयोजन सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक वहीं दूसरी शिफ्ट में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (पेपर-II) का आयोजन दोपहर 2:30 से 04:30 बजे तक करवाया गया।

5.49 लाख अभ्यर्थी हुए परीक्षा में शामिल

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा 24 मई रविवार को आयोजित हुई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 5.49 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। एग्जाम में शामिल होने के लिए 8,19,732 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

यूपीएससी प्रोविजनल आंसर की जारी

यूपीएससी की ओर से परीक्षा संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अगर इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर 31 मई तक ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं।

पहली बार यूपीएससी ने रियल-टाइम फेस ऑथेंटिकेशन से की अभ्यर्थी की पहचान

यूपीएससी द्वारा पहली बार इस परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर्स पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए ‘रियल टाइम फेस ऑथेंटिकेशन’ (चेहरे की पहचान) की गई, ताकि किसी और की जगह परीक्षा देने की कोशिशों को रोका जा सके।

आंसर द्वारा कैसे कर सकेंगे मार्किंग

आपको बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम एग्जाम के पेपर-1 100 क्वेशन पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक (0.66) अंक की कटौती की जाती है। इसके अलावा पेपर-2 में 80 सवाल पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक प्रदान किया जाता है। 2nd पेपर में भी गलत उत्तर देने पर 1/3 (0.83) अंक की कटौती की जाएगी।
ऐसे में आप पहले सभी सही उत्तरों का मिलान कर लें और उनके अंकों का टोटल कर लें। इसके बाद गलत उत्तरों का टोटल करें और पेपर 1 व पेपर 2 के लिए निर्धारित माइनस मार्किंग के आधार पर टोटल करें। अब टोटल अंकों में से उन्हें घटा दें। आपको सही अंकों की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *