दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का इंतजार बढ़ा, तकनीकी खराबी ने रोकी स्टारशिप की टेस्ट फ्लाइट

8.8kViews
1259 Shares

स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप राकेट टेस्ट फ़्लाइट के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि कुछ इंजन चालू नहीं हो पाए, जिससे लांच को रोकना पड़ा।

एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि स्टारशिप को दुनिया के आधे हिस्से तक अंतरिक्ष की निचली कक्षा में उड़ाने की अगली कोशिश करने से पहले उन्हें यह पता लगाना होगा कि क्या गड़बड़ हुई थी।

यह स्टारशिप की 13वीं उड़ान होने वाली थी। 124 मीटर ऊंचे और 33 मुख्य इंजनों वाले इस रॉकेट को दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट माना जाता है।

गुरुवार को स्पेसएक्स के लांच वेबकास्ट में पैड के ऊपर उड़ रहे ड्रोन से देखा गया कि तय समय से तीन सेकंड पहले इंजन चालू होने लगे थे।

जो इंजन चालू हुए थे, वे अचानक बंद हो गए और रॉकेट पैड से ही जुड़ा रहा। लांच टीम ने तुरंत रॉकेट से ईंधन निकालना शुरू कर दिया। मस्क ने एक्स पर घोषणा की, “उम्मीद है कि कुछ दिनों में अगली लांचिंग की कोशिश होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *