पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने आम आदमी को दिया झटका, प्रतापगढ़ में 103.65 रुपए प्रति किलो हुई कीमत

डीजल और पेट्रोल की महंगाई का दंश आम नागरिक झेल ही रहा था कि अब सीएनजी के दाम में हो रही वृद्धि ने लोगों को संकट में डाल दिया है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बुधवार को सीएनजी के दाम में एक रुपये 29 पैसे की वृद्धि हुई है। अब जाकर इसका दाम 103 रुपये 65 पैसे हो गया है। सीएनजी का दाम दो मई को दो रुपये बढ़ा था। इसके बाद 16 मई को फिर से दो रुपये बढ़ा दिया गया।

दाम बढ़ने से यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर

वहीं 18 मई को एक रुपये 28 पैसे और 25 मई को फिर से एक रुपये 28 पैसे महंगा हो गया। 25 दिन के भीतर सीएनजी के दाम में कुल सात रुपये 85 पैसे की वृद्धि हुई है। इसका दाम बढ़ने से सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा।

अब गाड़ियों का किराया महंगा हो जाएगा। मालवाहकों पर भी इस सीधा असर पड़ेगा। जोगापुर के विनोद यादव, पूरे नरसिंहभान के अरविंद कुमार, बलीपुर के रूपेश, चिलबिला के तेज बहादुर और सदर बाजार के नितिन बताते हैं कि लगातार ईंधन के दामों में वृद्धि हो रही है। किराये के साथ ही ट्रांसपोर्ट का भी किराया बढ़ रहा है। इससे कहीं न कहीं आम आदमी पर खासा असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *