3 सितंबर को बठिंडा में नहीं चलेंगी स्कूल वैन और बसें, GPS और पासिंग नियमों पर भड़के संचालक; होगी महापंचायत
बठिंडा में स्कूल वाहनों को लेकर सरकार की ओर से लागू किए जा रहे नए नियमों के विरोध में स्कूल वैन और बस आपरेटरों ने 3 सितंबर को जिलेभर में वाहन बंद रखने का फैसला किया है। इस दिन कोई भी स्कूल वैन या स्कूल बस नहीं चलेगी। आपरेटरों की ओर से बठिंडा की दाना मंडी में महापंचायत भी बुलाई गई है।
नई-नई शर्तों से परेशान ऑपरेटर
उन्होंने कहा कि वाहनों की पासिंग करवाने के लिए भी कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ रही हैं। ऑपरेटरों का आरोप है कि नियमों को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलने के बजाय समय-समय पर नई शर्तें सामने आ रही हैं। इससे संचालकों में रोष बढ़ रहा है।
अभिभावक हो सकते हैं परेशान
3 सितंबर को स्कूल वाहन बंद रहने से स्कूली बच्चों और अभिभावकों को अपने स्तर पर आने-जाने की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। इसी दिन दाना मंडी में होने वाली महापंचायत में जिलेभर के स्कूल वैन और बस संचालक शामिल होंगे। इसमें जीपीएस, वाहनों की पासिंग और नए नियमों समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज करने पर विचार किया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

