करीब चार फरवरी को आइबी की टीम ने भी अपनी रिपोर्ट दे दी थी। जिसके बाद उसे 16 फरवरी को सहारनपुर लाकर उसका मेडिकल कराया गया। करीब दो घंटे तक चले मेडिकल के बाद उसको सुरक्षा एजेंसियां लेकर चली गईं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान जाने के तीन माह बाद पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल ने फिर से सहारनपुर के कुछ स्थानीय लोगों से संपर्क साधा है। जिसके बाद एटीएस लखनऊ की टीम सक्रिय हुई और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एटीएस देवबंद यूनिट के अधिकारियों का कहना है कि इसके बारे में लखनऊ मुख्यालय से ही कोई भी प्रेस रिलीज या जानकारी दी जाती है।