हिमाचल में बारिश व भूस्खलन से 86 सड़कें ठप, चंबा में पहाड़ी दरकने से बघेईगढ़-चांजू मार्ग बंद; 2 बसें फंसी

6.5kViews
1221 Shares

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का दौर थम नहीं रहा है। प्रदेश में आज भी कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है। जिला चंबा में उपमंडल चुराह के तहत बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग खल्ली के समीप पहाड़ी दरकने से पूरी तरह बंद हो गया है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

बीच रास्ते में फंसी निजी बसें
मार्ग बंद होने से ग्राम पंचायत चांजू और देहरा का संपर्क प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र की लाइफ लाइन है और इसके बंद होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चांजू से चंबा जा रही दो निजी बसें भी मलबा आने के कारण बीच रास्ते में फंस गई हैं।

फिर सक्रिय होगा मानसून

हिमाचल में प्रदेश में 31 अगस्त से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है। पहली सितंबर को प्रदेश में कई जगह भारी वर्षा की चेतावनी है। आज से 31 अगस्त तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। हिमाचल में मानसून सीजन के दौरान अब तक करीब 1176 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *