साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव फंदा पर लटका मिला। थोड़ी ही देर में गांव में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी। मामले में बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया। दोनों के बीच प्रेमप्रसंग होने की चर्चा रही।
गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार देर शाम को जानवरों का चारा लेने की बात कहकर खेत गया था। लेकिन, रात को नहीं लौटा। सुबह उसका शव खेत में हाइटेंशन लाइन के खम्भे पर लटका मिला। स्वजन ने शव उतारकर बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया। इसके बाद गांव में 16 साल की किशोरी ने भी फंदा लगा लिया।
स्वजन ने आनन-फानन में शव उतारकर उसका भी अंतिम संस्कार करा दिया। गांव में चर्चा रही कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग- अलग जाति से थे। मामले में साढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

