कुशीनगर में सड़क हादसों का कहर, बच्ची समेत दो की मौत और चार घायल

7.1kViews
1538 Shares

जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना हुई जिसमें मौसा संग उपचार कराने जा रही बच्ची की मृत्यु हो गई तो मौसा के घर से शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की जान चली गई। इन मार्ग दुर्घटनाओं में घायल दो महिलाओं व युवक की हालत भी गंभीर है, जो रिश्ते पति-पत्नी व भाभी हैं। एक साइकिल सवार की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

‎मंगलवार की देर शाम पाण्डेय पट्टी मच्छरिया निवासी सुनील यादव अपने साले की सात वर्षीय पुत्री निधि को दवा कराने के लिए पत्नी मंजू व भाभी बबिता के साथ बाइक से कसया जा रहे थे। तुर्कपट्टी के कसया-सेवरही मार्ग पर छहूं मोड़ के पास पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई।

हादसे में बाइक पर बैठी निधि की मौके पर ही मृत्यु हो गई। साइिकल सवार छहूं निवासी 55 वर्षीय विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील का पैर टूट गया व उनकी पत्नी व भाभी को भी चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी कुबेरस्थान ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विश्राम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि , विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। दूसरी घटना रामकोला थाना के रामकोला-कप्तानगंज हाईवे मार्ग पर मंगलवार की देर रात गोबरही चौराहा के समीप हुई। एक कार और बाइक की आमने -सामने टक्टर में बाइक सवार चालक बुरी तरह घायल हो गया।

 

रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ल जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक की पहचान 18 वर्षीय गब्बर प्रसाद निवासी मेहड़ा थाना कप्तानगंज के रूप में हुई। गब्बर रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा खास गांव निवासी मौसा लाल बचन प्रसाद के घर शादी समारोह में आया था।

शादी में शामिल होने के बाद घर वापस जा रहा था। अभी वह रामकोला – कप्तानगंज मार्ग पर चंदरपुर गांव के गोबरही चौराहा के समीप पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। गब्बर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार भी पुलिस के कब्जे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *