वसुंधरा में ग्रीन बेल्ट पर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम और आवास विकास परिषद के अधिकारियों से की है।
लोगों का आरोप है कि ग्रीन बेल्ट की भूमि पर निर्माण कर कार पार्किंग की जगह बना दी गई है। इससे पहले भी इसकी शिकायत पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
वसुंधरा सेक्टर-3 में ग्रीनवुड्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को वसुंधरा नगर निगम के जोनल कार्यालय में अवर अभियंता को शिकायत दी।
हरियाली को हो रहा नुकसान
अध्यक्ष संदीप नागर ने बताया कि सोसायटी के बैक साइड गेट के सामने कुछ लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर पार्किंग बना दिया है। इससे हरियाली को नुकसान हो रहा है।
विरोध करने पर आरोपित धमकी देते हैं, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। इसके बाद आवास विकास परिषद में पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी को शिकायत देते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
नगर निगम के जोनल प्रभारी सुनील राय ने शिकायत पर संज्ञान लेकर टीम को मौके पर भेजने की बात कही है। इस दौरान अनुराग शर्मा, धर्मेंद्र मलिक, आशीष त्रिपाठी, नीरज वर्मा, जतिन समेत अन्य मौजूद रहे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

