मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ज्ञान भवन में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को मजबूत करने के उद्देश्य से 4700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। इस पहल को सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना है, ताकि महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके।
इन दोपहिया वाहनों का उपयोग महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इससे कॉलेजों, स्कूलों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी और त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी।
बाइक और स्कूटी से गश्त करेगी अभया ब्रिगेड
सरकार का मानना है कि इस पहल से छात्राओं और महिलाओं को आवागमन में भी अधिक सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सीएम ने फ्लैग ऑफ कर स्कूटी और बाइक सवार अभया ब्रिगेड को रवाना किया।निधि और योजना से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर सुरक्षा, शिक्षा और महिला कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
सरकार की इस पहल को रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए विशेष सौगात के रूप में देखा जा रहा है। इससे न सिर्फ सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि महिला केंद्रित योजनाओं को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

