रेलवे का बड़ा प्लान: कानपुर से और ज्यादा ट्रेनें चलेंगी, ट्रेनों के संचालन और मेंटेनेंस के विस्तार के लिए बनेगी योजना

कानपुर के लोगों की खुशखबरी है। उत्तर मध्य रेलवे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए बड़ा प्लान तैयार कर रहा है। कानपुर रेलवे को विस्तार देने की तैयारी की जा रही है। यहां से और ज्यादा ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। वॉशिंग और मरम्मत व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

पिछले 10 सालों की अपेक्षा वर्तमान में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन में बेतहाशा वृद्धि हुई है। तमाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन उनके मेंटेनेंस के कार्यों का विस्तार नहीं हो पाया है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह बुधवार को कानपुर पहुंचे हैं। उन्होंने जीएमसी यार्ड में पहुंचकर तमाम संभावनाएं तलाशी है। यहां पर ट्रेनों की मरम्मत आदि को विस्तार दिया जाना है।

पहले यहां से 150 ट्रेनें चलती थीं

महाप्रबंधक ने बताया कि भविष्य को देखते हुए कानपुर से आवागमन करने वाली ट्रेनों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। इसलिए उनके मेंटेनेंस एवं वॉशिंग के कार्य को भी विस्तार देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आज से 10-15 साल पहले कानपुर से होकर निकलने वाली ट्रेनों की संख्या बहुत ज्यादा 150 हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान में करीब 300 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है।

मेंटेनेंस की जिम्मेदारी अहम

भविष्य में ट्रेनों की संख्या और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है। इस लिहाज से कौन-कौन से कार्य की जरूरत है, उनके संबंध में अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ उनके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसलिए जीएमसी वार्ड में ट्रेनों की मरम्मत और वॉशिंग के इंतजामों में क्षमता वृद्धि करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *