प्रयागराज में कैंट क्षेत्र की सड़कें व पार्क बलिदानियों के नाम से जानी जाएंगी, नामकरण पर शीघ्र लगेगी मुहर

2.3kViews
1581 Shares

 देश के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले वीर सपूतों के नाम पर शहर के कैंट क्षेत्र में भी सड़क, पार्क और चौराहों का नाम रखा जाएगा। छावनी बोर्ड की आगामी बैठक में सड़कों के नामकरण पर मुहर लगेगी। पांच पार्क,तीन चौराहा और आठ से 10 सड़कों के नामकरण का प्रस्ताव रखा जाएगा।

सड़कों, पार्काें व चौराहे संवरेंगे

पार्कों, सड़कों और चौराहों का नामकरण के पहले छावनी परिषद की ओर से इन सभी को संवारा जाएगा। पार्कों और चौराहों को संवारने में चार से पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। छावनी परिषद की ओर से हास्पिटल के पास तिकोनिया पार्क को संवारने के लिए लगभग 49 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा कैंट क्षेत्र में कई चौराहों को भी संवारा जाएगा। विकास कार्य पूरा होने के बाद नामकरण का प्रस्ताव रखा जाएगा।

चौराहों, पार्कों आदि महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं

छावनी परिषद के नामित सदस्य विनोद कुमार वाल्मीकि बताया कि छावनी परिषद बोर्ड की बैठक कुछ ही दिनों में होने वाली है। इस बैठक में कौन से पार्क का नाम किस बलिदानी या फिर महापुरुष के नाम से होगा उस पर सहमति बनेगी। बताया कि अन्य सड़कों,चौराहों गेट, पार्क और विद्यालयों को नाम महापुरुषों के नाम से रखा जा चुका है।

बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर चौक स्थित लोकनाथ चौराहे पर लोगों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। कारगिल योद्धा रणजीत सिंह का सम्मान किया गया। शिवशक्ति सेना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी राजकुमारानंद ने मां भारती की आरती से किया। संस्था के संस्थापक अजय गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सिंह राजपूत व प्रदेश प्रमुख मोहन टंडन समेत अन्य लोगों ने बलिदानियों के नाम दीप जलाए। सभी ने कारगिल के बलिदानियों के शौर्य व बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *