लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी, शूटर भोलू शाहपुरिया ने इंस्टाग्राम पर किया दावा

4.5kViews
1391 Shares

 लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोगी गैंग के शूटर भोलू शाहपुरिया निवासी सोनीपत ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है। भोलू ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट साझा की। साथ ही वेट एंड वाच भी लिखा है। बुधवार शाम पौने सात बजे अंकित की जिम के बाहर हत्या कर दी गई थी।

 खास भाई की भड़क के ऊपर, मर्डर मार दें सड़क के ऊपर। जो खटकेगा, वो भटकेगा, साला बच जावेगा कुकर। राम-राम जी की भाई अपने लाडले भाइयों ते, ये लाइन शेयर कर दो। जय बाबा की, जय भारत। इंस्टाग्राम स्टेट्स पर एक घंटे पहले खुद की आवाज में यह बात बोलने और दोपहर एक बजकर छह मिनट पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने, हो जिन्नी तेरी अपनिया दी कुल तौड़ न, गल्ली बात्ती एथे सानू बड़े मारदे…गाने को अपनी और अपने परिचितों के वीडियो के साथ वाट्सएप स्टेटस लगाने बाद हरियाणवी सिंगर की नाला पटरी मार्ग पर जिम से निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।बदमाशों ने 20 राउंड फायरिंग की और हत्या करने के बाद शव को नाली के पास सड़क पर डालकर फायरिंग करते हुए ही फरार हो गए। जिम में मौजूद सिपाही ने लोगों की मदद से शव को अंकित की ही गाड़ी में डाला और सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन भी पहुंच गए थे। उन्होंने वर्मा मार्केट पर देर रात तक जाम लगाया और हत्यारों की हत्या और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगरी-कलाकार 35 वर्षीय अंकित बालियान पुत्र सत्यवीर फौजी बुधवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे कोतवाली क्षेत्र के आर्य पुरी में नाला पटरी स्थित मसल्स जिम में आए थे। शाम करीब 6:48 बजे जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बैठने लगे, तभी बाइक सवार चार बदमाश आए और चारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब दो मिनट तक बदमाशों ने 20 राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

फायरिंग में पांच गोलियां अंकित की गाड़ी में लगीं और करीब आठ गोली उनको लगी। अंकित का शव नाली के पास सड़क पर पड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश 200 मीटर तक फायरिंग करते हुए पैदल फरार हो गए। घटनास्थल पर खून, खोखे और अंकित का मोबाइल फोन पड़ा मिला।इस दौरान जिम के अंदर पुलिसकर्मी भी वर्कआउट कर रहे थे। आनन-फानन में वह अंकित को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने शहर में पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी। घटना से आक्रोशित स्वजन ने शहर की वर्मा मार्केट के पास शव को सड़क पर रखकर देर रात तक जाम लगाया। पुलिस फिलहाल चुनावी रंजिश और हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े विवादों समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। जाम के कारण पुलिस ने रूट भी डायर्वट कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *