त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, मदार-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन की बढ़ी अवधि; 14 अक्टूबर से रोहतक तक चलेगी

1377 Shares

आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-रेवाड़ी-मदार दैनिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन मदार से 25 सितंबर से 13 अक्टूबर तक तथा रेवाड़ी से भी इसी अवधि में किया जाएगा।

इस दौरान दोनों दिशाओं में 19-19 ट्रिप संचालित होंगी। इसके बाद इसी रेलसेवा का मार्ग मदार-रोहतक-मदार के रूप में विस्तारित किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09639/09640 का संचालन मदार से 14 अक्टूबर से 30 नवंबर तक तथा रोहतक से भी इसी अवधि में किया जाएगा। इस अवधि में दोनों दिशाओं में 48-48 ट्रिप संचालित होंगी। यह रेलसेवा का जिले के नारनौल, मंडी अटेली , अमरपुर जोरासी, निजामपुर और बाछौद स्टेशन पर ठहराव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *