पुरानी फिल्म के नए वर्जन ने OTT पर काटा गदर, इंडिया में ट्रेंडिंग में टॉपर बनी थ्रिलर

2.6kViews
1051 Shares

ओटीटी पर अक्सर एक न एक नई फिल्म या वेब सीरीज ट्रेंडिंग में बनी रहती है। लेकिन हैरानी तब होती है, जब कोई पुराना थ्रिलर ओटीटी पर धमाल मचा रहा होता है। इस मामले में एक 6 महीने पुरानी फिल्म का नया वर्जन हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो आते ही ऑडियंस की पहली पसंद बन गया है।

आलम ये है कि अब ये फिल्म ओटीटी पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है और पूरे इंडिया में फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है, जिसका नया वर्जन ओटीटी पर छाया हुआ है।

ओटीटी पर छाया पुरानी मूवी का नया वर्जन

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे करीब 6 महीने पहले बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी का जॉनर स्पाई थ्रिलर था और इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की थी। 3 घंटे से ज्यादा लंबी इस मूवी की कहानी ने हर किसी का दिल जीता और क्रिटिक्स की तरफ से भी इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म धुरंधर की जा रही है। हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर पार्ट-1 का रॉ और अनदेखा वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है।

ओटीटी पर आते ही धुरंधर के इस नए वर्जन ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और ये मूवी फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है। भारत में नेटफ्लिक्स पर धुरंधर रॉ अनदेखा को खूब देखा जा रहा है, जिसकी वजह से ये मस्ट वॉच फिल्म के तौर पर दर्शकों की पहली पसंद बन गई है।

ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी धुरंधर 2

धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज से सही मायनों में भारतीय सिनेमा में सफलता का एक नया इतिहास लिखा है। दोनों मूवीज ने 3100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर अपनी छाप छोड़ी है। बात करें धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज की तरफ तो 4 जून 2027 को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *