ग्रेटर कैलाश में 1 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, माली निकला मास्टरमाइंड, 10 KM तक 250 CCTV कैमरों हुआ था कैद

6.6kViews
1313 Shares

दक्षिणी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने ग्रेटर कैलाश थाना क्षेत्र में एक करोड़ की चोरी मामले को 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। 10 किलोमीटर तक सीसीटीवी कैमरे ट्रैक कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी सांवरा गुर्जर उर्फ सुनील जिला टोंक, राजस्थान का रहने वाला है और दक्षिणी दिल्ली में मदनपुर खादर में रहकर घरों में माली का काम करता था। 20 मई को पम्पोश एन्क्लेव में चोरी की शिकायत मिली थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दिन के समय घर बंद था और रात को लौटने पर ताले टूटे हुए मिले। घर से सोने, हीरे और चांदी के गहनों सहित लगभग एक करोड़ कीमत के गहने और 6.5 लाख नकद चोरी हुए थे। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने खंगाले 250 सीसीटीवी कैमरे

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ की दो टीमें एक इंस्पेक्टर अनुज कुमार तो दूसरी इंस्पेक्टर भानु प्रताप के नेतृत्व में लगाई गईं। 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और आरोपी की गतिविधियों को लगभग 10 किलोमीटर तक ट्रैक किया गया।

22 मई का छापा मारकर मदनपुर खादर से आरोपी सांवरा गुर्जर उर्फ सुनील को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने, हीरे के गहनों और नकदी बरामदगी की।

दिन में रेकी, रात में करता था चोरी

आरोपी सांवरा दिन के समय रिहायशी कॉलोनियों की रेकी करता था और बंद घरों को निशाना बनाता था। घर तोड़ने वाले औजारों का इस्तेमाल करके चोरी करने के बाद, वह तुरंत अपना ठिकाना बदल लेता था और पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए स्थानीय संपर्कों के जरिए चोरी के गहनों को ठिकाने लगा देता था। उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। घरों में माली के तौर पर काम करता था।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज आपराधिक मामले में भी उसकी संलिप्तता रही है, जिसमें वह फरार चल रहा था। कोर्ट ने पिछले महीने ही उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

इनकी हुआ बरामदगी

  • 12 लाख की कीमत वाली हीरे की घड़ी
  • हीरे की सॉलिटेयर अंगूठी
  • कान की सोने की बालियां
  • तीन लाख की कीमत वाली टैग ह्यूअर घड़ी
  • मून ब्रेसलेट-3,57,000 नकद बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *