फिरोजाबाद: मकान विवाद से आहत सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

8.7kViews
1744 Shares

मकान के बंटवारे से नाराज 75 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने रविवार सुबह अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना शिकोहाबाद के नगला कन्हीं गांव की है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जयवीर यादव ने अपने कमरे में लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली।

मकान के बंटवारे से नाराज सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने खुद को मारी गोली

गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में उन्हें तत्काल संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। स्वजन ने बताया कि घर में मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से वह काफी समय से परेशान थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *