इन दिनों मेले में झूला प्रेमियों का दिल दहला रही है स्क्रीन टावर राइड यानी झूला। जो जमीन से सीधे 60 फुट की ऊंचाई व 360 डिग्री पर अचानक घुम जाती है।
इस कोण पर घुमावदार स्क्रीन टालर झूला मेले में आए लोगों में आकर्षण का केंद्र बनता दिख रहा है। जबकि साहसिक गतिविधियों व रोमांच प्रेमियों के लिए स्क्रीन टावर झूला पहली पसंद बनती दिख रही है। जिसमें एक साथ 16 लोग सवारी कर सकते हैं।
राजकीय पुरुषोत्तम मास मेला 2026 के खेल तमाशे व झुलोंं की श्रृंखला में स्क्रीन टावर झूला ने धूम मचा रखी है। गुरुवार की रात झुला प्रेमियों की भीड़ कौतूहल और जिज्ञासा की निगाह से स्क्रीन टावर झूला को निहारते देखें गए। जो बेंगलुरु फन वर्ल्ड राइड्स द्वारा इम्पोर्टेड यानि विदेश से आयात कराया गया है।
रोंगटे खड़े कर देगी ‘स्क्रीन टावर’ की सवारी
जिसकी राईडिंग करने वाले झूला प्रेमी के रोंगटे खड़े कर देता है। इसके संचालक कारू सिंह का कहना है कि कमजोर दिलवालों को सवारी गांठने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि स्क्रीन टावर झूला लगभग 60 फुट की ऊंचाई पर स्विंग करते हुए बैठे लोगों का दिल, पहली बार जोर से जरूर धड़कने पर मजबूर कर देता है। जब तक कि इसकी गति थम ना जाए।
उन्होंने आगे बताया कि 60 फुट ऊंचे गगनचुंबी स्क्रीन टावर राइड तराजू के आकार का झूला है। जो दोनों ओर से दो विशाल पेंडूलम के आकार के मुंहाने पर जोड़े गए आठ सीटर चेयर लिफ्ट जोड़ा गया है।
राजगीर मेला 2026: 60 फुट की ऊंचाई और 360 डिग्री का घुमाव; ‘स्क्रीन टावर’ झूला उड़ा रहा लोगों के होश जिस पर एक साथ 16 सवार लोगों को 360° (डिग्री) पर स्विंग कराती है।
जो साहसिक गतिविधियों तथा रोमांच प्रेमी लोगों को जन्नत की सैर कराने को तैयार हैं। जिसमें बैठे लोग 360 डिग्री के हिलकोरों का आनंद उठाते हुए भय व रोमांच का अनोखा अनुभव करते हैं।


