जगन्नाथ पुरी से योग नगरी ऋषिकेश की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन और ऋषिकेश से पुरी की ओर जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन दोनों ही अपने निर्धारित समय से 4.37 घंटे व 4.41 घंटे देरी से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची।
इसके यहां देरी से पहुंचने की घोषणा उद्घाेषणा कक्ष से सुबह दस बजे ही प्रारंभ हो गई थी। इन दोनों ट्रेनों का फरीदाबाद में आगमन समय दाेपहर 1.30 बजे के आसपास है। यह उद्घाेषणा कक्ष के अनुरूप ओल्ड रेलवे स्टेशन पर इसके सोमवार शाम को पांच बजे पहुंचने की संभावना बताई जा रही थी।
ईएमयू ट्रेन भी लेट
इसी तरह शकूरबस्ती से पलवल की ओर जाने वाली ईएमयू ट्रेन अपने निर्धारित समय से आधे घंटे देरी से पहुंची। यह ट्रेन यहां सुबह 11 बजे की बजाय 11.40 बजे के आसपास पहुंची। सुबह के वक्त इस ट्रेन पर फरीदाबाद से पलवल की ओर जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है।
ऐसे में इन यात्रियों के लिए एक एक मिनट की देरी भी परेशानी का कारण बनती है। रेलवे के प्रवक्ता अजय माइकल का कहना है कि रेल प्रशासन का पूरा सहयोग है कि हर हालत में सभी ट्रेनों को समयबद्ध ही चलाया जाए।


