गुरदासपुर में दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंकने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

जिला पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब के साथ मिलकर शहर के गीता भवन रोड पर स्थित अशोका चिप्स की दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों ने 27 अप्रैल को गीता भवन रोड, गुरदासपुर स्थित दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंका था, लेकिन पिन न निकलने के कारण यह फट नहीं पाया था, जिससे बड़ी घटना रूक गई थी।

पुलिस ने तकनीकी इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचनाओं पर तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपितों की पहचान कर ली। जांच के दौरान एक आरोपित के घर से एक और ग्रेनेड बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपित विदेश स्थित हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उन्होंने हैंडलर से दो ग्रेनेड प्राप्त किए थे। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है।

विदेशी हैंडलरों और स्थानीय सहायता नेटवर्क सहित बैकवर्ड-फारवर्ड लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। एसएसपी आदित्य की ओर से मामले को लेकर करीब एक बजे प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *