2 बच्चों के पिता के प्यार में पागल हुई किशोरी, थाने में 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा; पिता के सामने रखी ये जिद

दो बच्चों के पिता के साथ किशोरी के प्रेम प्रसंग की वजह से शुक्रवार रात को थाने में दो घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का गांव में ही एक शादीशुदा युवक से प्रेम प्रसंग चल रही है। किशोरी शादीशुदा प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई।

मामला थाने पहुंचा। पिता परिजन व अन्य रिश्तेदारों के समझाने के बावजूद वह घर जाने को तैयार नहीं हुई। गुरुवार रात किशोरी बिना बताए घर से चली गई। इसकी जानकारी होने पर पिता ने उसे तलाश कर वापस घर लाने का प्रयास किया। इसी दौरान मामला बढ़ गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस किशोरी को अपने साथ थाने ले आई। शुक्रवार को थाने में पिता,रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने किशोरी को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने घर जाने को तैयार नहीं हुई। इस पर गजरौला पुलिस ने किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेज दिया।

पीड़ित पिता ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाद से वह मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि बेटी गांव के ही जिस युवक के साथ रहने और उससे शादी करने की बात कह रही थी, वह पहले से विवाहित है और दो बच्चों का पिता है।

ऐसे में उसके शादी नहीं की जा सकती है। पिता का कहना है कि उसने बेटी को समझाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत वन स्टाप सेंटर पीलीभीत भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *