बठिंडा में खेत में घुसकर जबरन काटी सरसों की फसल, कृषि उपकरण भी चोरी; 9 लोगों पर केस दर्ज

9.0kViews
1842 Shares

 गांव स्वैच कमालू में कुछ लोगों द्वारा जबरन खेत में घुसकर सरसों की फसल काटने और कृषि उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना फरवरी माह की बताई जा रही है, जबकि अब पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना रामा में गांव स्वैच कमालू निवासी भोला सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 21 फरवरी को वह अपनी जमीन पर गया था। इस दौरान उसने देखा कि कुछ लोग उसकी सरसों की फसल काट रहे थे।

पीड़ित के मुताबिक जब उसने आरोपितों का विरोध किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। डर के कारण वह वहां से वापस लौट आया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपित करीब एक एकड़ सरसों की फसल और खेत में पड़ा कृषि सामान भी साथ ले गए।

मामले की जांच कर रहे सहायक थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुरजीत सिंह, गुरप्यार सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, राम सिंह, मिठ्ठू सिंह, रणजीत सिंह, बूटा सिंह निवासी गांव गियाना समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *