बस्ती में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में गो तस्कर घायल

परशुरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर घायल हो गया है। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को थाना परशुरामपुर पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गो तस्कर में वांछित सद्दाम नक्टवा पुल के पास पॉपुलर के बाग में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपित के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया।

कुछ दिन पूर्व परशुरामपुर पुलिस ने पचौरी बाग के पास से चार गोवंश पशुओं के साथ सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। मौके से सद्दाम निवासी मोहम्मदपुर कछार थाना खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर फरार हो गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *