बहराइच में आगजनी से महिला झुलसी, सौतेले भाई पर आरोप, एसओ बोले- मामला संदिग्ध CCTV कैमरे से खुलेगा राज

1515 Shares

 दरगाह के नूरुद्दीनचक मुहल्ला में एक मकान में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक महिला भी झुलस गई। पीड़िता के पति ने तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

दरगाह के नूरुद्दीनचक निवासी राजीव का आरोप है कि सुबह छह बजे वह घर के बाहर काम कर रहे थे। पत्नी चंदा घर में काम कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे। सभी ने पेट्रोल डालकर मकान में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर पत्नी गंभीर रुप से झुलस गई। इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने बताया कि जमीन के विवाद में उसके सौतेले भाई मोहम्मद सफी, शमी और आश्मी ने घर में आग लगाई है।

एसओ ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन पूरी घटना संदिग्ध है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया था।

एक वीडियो फुटेज भी मिला है, जिसमें जल रही महिला एक बाइक सवार को वहां से भगाने का प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि जल्द ही घटपा का राजफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *