मायावती को झटका देकर अखिलश यादव के खेमे में पहुंचे हाजी जियाउद्दीन अंसारी, सपा प्रमुख ने दिलाई सदस्यता
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में हुए चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे हाजी जियाउद्दीन अंसारी ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर सैकडो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उन्हे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
लखनऊ में ली सपा की सदस्यता
हाजी जियाउद्दीन अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने शनिवार को लखनऊ में सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
बसपा की टिकट पर लड़े थे चुनाव
हाजी जियाउद्दीन अंसारी को 2019 के चुनाव में बसपा द्वारा अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन चुनाव से पूर्व उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने टिकट देकर उन्हे चुनाव में उतारा था। हालाकि वह कोई करिश्मा नही कर सके थे, और उन्हे तीसरे नंबर पर संतोष करना पडा था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

