सिंगरौली:अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, डंपर जब्त

5.1kViews
1545 Shares

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश तथा जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 को खनिज विभाग के अधिकारी अशोक मिश्रा ने जांच के दौरान गिट्टी का बिना वैध अभिवहन पास के अवैध परिवहन करते हुए डंपर क्रमांक MP66ZD0758 को पकड़ा।

नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से चितरंगी थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *